लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आतंकवाद साझा खतरा, इसे बर्दाश्त नहीं करने की नीति को वैश्विक स्तर पर अपनाये जाने की जरूरत: जयशंकर
आतंकवाद साझा खतरा, इसे बर्दाश्त नहीं करने की नीति को वैश्विक स्तर पर अपनाये जाने की जरूरत: जयशंकर
एजेंसी    31 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने आतंकवाद को साझा खतरा बताते हुए इससे निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने तथा आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति को वैश्विक स्तर पर अपनाये जाने की जरूरत पर बल दिया है।


विदेश मंत्री ने कहा कि बदलाव के दौर से गुजर रही वैश्विक व्यवस्था का असर पश्चिम एशिया में अधिक स्पष्ट दिखाई देता है और इससे निकटता के मद्देनजर भारत भी इससे स्वाभाविक रूप से प्रभावित है।


उन्होंने कहा कि ग़ाज़ा संघर्ष को समाप्त करने की व्यापक योजना को आगे बढ़ाना आज एक साझा प्राथमिकता बन चुका है।


 


डा. जयशंकर ने शनिवार को यहां भारत–अरब विदेश मंत्रियों की द्वितीय बैठक में अपने वक्तव्य में कहा कि सभी तरह का आतंकवाद दोनों क्षेत्रों के समक्ष एक साझा खतरा है। उन्होंने कहा कि सीमापार आतंकवाद विशेष रूप से अस्वीकार्य है क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों और कूटनीति के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद से प्रभावित समाजों को आत्मरक्षा का अधिकार है और वे स्वाभाविक रूप से इसका प्रयोग करेंगे।


 


आतंकवाद से मिलकर निपटने तथा इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, " यह आवश्यक है कि हम इस वैश्विक अभिशाप से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सशक्त करें। आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करना एक अडिग और सार्वभौमिक मानदंड होना चाहिए।"


 


वैश्विक उथल -पुथल के दौर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब वैश्विक व्यवस्था विभिन्न कारणों से परिवर्तन के दौर से गुजर रही है और इसमें राजनीति, अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और जनसांख्यिकी—सभी पहलुओं की भूमिका है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया यह कहीं अधिक स्पष्ट है जहाँ पिछले एक वर्ष में परिदृश्य में नाटकीय परिवर्तन आया है। इसका प्रभाव स्वाभाविक रूप से हम सभी पर पड़ता है, और भारत पर भी, जो इस क्षेत्र के निकट है। काफी हद तक इसके निहितार्थ भारत और अरब देशों के संबंधों के लिए भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम एशिया में कई ऐसे घटनाक्रम हुए हैं जिनका प्रभाव अत्यंत व्यापक रहा है। इनमें से अनेक की गूंज क्षेत्र से बाहर तक सुनाई दी है। विशेष रूप से ग़ाज़ा की स्थिति अंतरराष्ट्रीय समुदाय के ध्यान का केंद्र रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर में शर्म-अल-शेख शांति शिखर सम्मेलन के परिणामस्वरूप गत नवंबर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव 2803 पारित हुआ। उन्होंने कहा कि ग़ाज़ा संघर्ष को समाप्त करने की व्यापक योजना को आगे बढ़ाना आज एक साझा प्राथमिकता बन चुका है। विभिन्न देशों ने इस शांति योजना पर व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से नीतिगत घोषणाएँ की हैं। यही वह व्यापक संदर्भ है जिसमें हम क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर