लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आस्था का सफर, नवरात्रि के दौरान विशेष ट्रेन सेवाओं का विस्तार
आस्था का सफर, नवरात्रि के दौरान विशेष ट्रेन सेवाओं का विस्तार
एजेंसी    13 Mar 2026       Email   

नई दिल्ली .... यात्रियों की भीड और सुविधाओं को देखते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04081/04082 के संचालन की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया हैं। यह निर्णय चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, लिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और तनावमुक्त बनेंगी। ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (14 फेरे ) पहले से निर्धारित अवधि, 21 फरवरी से 8 मार्च, 2026, विस्तारित अवधि 17 मार्च से 30 मार्च 2026 ( सिर्फ 14 फेरे ), ट्रेन नंबर 04082 श्री माता वैष्णो देवी से नई दिल्ली (14 फेरे ) पहले से निर्धारित अवधि 22 फरवरी से 9 मार्च 2026, विस्तारित अवधिः 18 मार्च से 31 मार्च 2026 ( 14 फेरे ),  विशेष ट्रेन की विस्तारित अवधि के संबंध में, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और उनकी बढ़ती मांग के प्रति हमेशा संवेदनशील रहा है। गाड़ी संख्या 04081/04082 (नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल) के परिचालन को विस्तारित करने का निर्णय यात्रियों के बीच इसकी भारी लोकप्रियता और पिछले फेरों में दर्ज की गई 100' ऑक्यूपेंसी को देखते हुए लिया गया है। साथ ही आगामी चैत्र नवरात्रि में श्री माता वैष्णोदेवी के दर्शन व कश्मीर घूमने आए, पर्यटकों व श्रद्धालुओं को विशेष लाभ होगा। जिससे यात्रियों की टिकट उपलब्धता पूरी होगी। 






Comments

अन्य खबरें

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से