लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वीर अब्दुल हमीद सेतु पर हुए हादसे के 19 घंटे बाद बरामद हुआ टैक्टर व ट्राली
वीर अब्दुल हमीद सेतु पर हुए हादसे के 19 घंटे बाद बरामद हुआ टैक्टर व ट्राली
एजेंसी    21 Mar 2026       Email   

वीरअब्दुल हमीद सेतु पर हुए हादसे के 19 घंटे बाद बरामद हुआ टैक्टर व ट्राली

- ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों का नहीं लगाकोई सुराग, एस डी आर एफ टीम की रेस्क्यू जारी

- घटनास्थल पर जुटी रही भीड़, प्रशासनिक व पुलिसकर्मियों के छूटेपसीने

रेवतीपुर, गाजीपुर (डीएनएन)। सुहवल थाना क्षेत्र के हमीद सेतु सेबीते शुक्रवार की देर शाम को सेतु की करीब पंद्रह फीट लंम्बी लोहे की रेलिंग तोडतेहुए गंगा नदी में लापता ट्रैक्टर व ट्राली घटना के करीब 19 घंटे बाद आज शनिवार की दोपहर क्रेन केजरिए सकुशल नदी से बाहर निकाल ली गई। नदी से बाहर हुआ टैªक्टर- ट्राली मेदनीपुर गांव केराघवेंद्र सिंह कि बताई जा रही है।  अभी तकट्रैक्टर पर सवार दो लोगों का  कुछ पता नगरचल सका है। बहरहाल एसडीआरएफ वाराणसी की चौदह सदस्यीय टीम के गोताखोर व एसडीआरएफप्रभारी उपनिरीक्षक ऋषभ गौतम के नेतृत्व में लापता सवारों की तलाश में लगे है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सकाहै।

इनसेट

घटनापर एक नजर

ग्रामीणोंके मुताबिक कालूपुर निवासी उपेन्द्र यादव 40ट्रैक्टर चालक और मेदनीपुर निवासी कृष्णा उर्फ टिल्लू 25 वर्ष के साथ गांव से आलू लेकर बीते शुक्रवारकी शाम नगर क्षेत्र में गया था। वहां से कोल्ड स्टोर से आलू खाली कर घर वापस आ रहेथे कि हमीद सेतु के पीयर संख्या तीन के बीच शुक्रवार को करीब सात बजे देर शामट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया,औरसेतु की रेलिंग तोडते हुए सीधे नदी में समा गया।

इनसेट

हादसेकी सूचना के बाद मचा हड़कम्प

हादसेकी सूचना पर ग्रामीणों सहित पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया, बाद रातभर स्थानीय स्तर पर करीब आठघंटे तक खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरानपुलिस प्रशासन के लोगों में हड़कम्प मचा हुआ था। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से सभीलोग भयभीत नजर आये।

इनसेट

एसडीआरएफटीम के रेस्क्यू के बाद मिली सफलता

शनिवारकी सुबह दस बजे वाराणसी से आई  की 14 सदस्यीय टीम प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषभगौतम के नेतृत्व में सघन रेस्क्यू अभियान शुरू किया और नदी में पांच घंटे केरेस्क्यू के बाद भी लापता सवारों और इंजन का कुछ पता नहीं सका। घटनास्थल पर हजारोंकी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। लापता लोगों के परिजन नदी किनारे इंतजार कर रहेहैं। घटना स्थल पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

 

इनसेट

यहलोग मौके पर रहे मौजूद

एडीएमदिनेश, उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार रामनारायण वर्मा औरथानाध्यक्ष कमलेश कुमार,उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय,उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज,उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला, रजागंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सहितअन्य अधिकारी तथा भारी पुलिस बल मौजूद हैं।

इनसेट

वर्जन

स्थानीयगोताखोरों और क्रेन की सहायता से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने आश्वासनदिया कि जल्द ही लापता लोगों का पता लगा लिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि सेपर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। कमलेश कुमार-एसओ सुहवल







Comments

अन्य खबरें

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से