लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मतदाताओं की उंगली और आंख की पुतली के आधार पर बायोमेट्रिक पहचान की अपील
मतदाताओं की उंगली और आंख की पुतली के आधार पर बायोमेट्रिक पहचान की अपील
एजेंसी    13 Apr 2026       Email   

नयी दिल्ली.... शीर्ष अदालत ने सोमवार को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से एक याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें मांग की गयी थी कि मतदान के समय मतदान केंद्र पर मतदाताओं की उंगली और आइरिस (आंख की पुतली) के आधार पर बायोमेट्रिक पहचान की जाए।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने हालांकि यह साफ कर दिया कि पांच राज्यों की विधानसभाओं के लिए चल रहे चुनावों में मतदाताओं की उंगली और आइरिस से बायोमेट्रिक पहचान करना मुमकिन नहीं है। लेकिन पीठ ने कहा कि इस मुद्दे की जांच की जा सकती है ताकि भविष्य के चुनावों में इसे लागू किया जा सके।
अदालत ने नोटिस जारी करते हुए अपने आदेश में कहा, "आने वाले चुनावों के लिए उंगली और आइरिस से बायोमेट्रिक पहचान पर विचार नहीं किया जा सकता। क्या अगले संसदीय या राज्य विधानसभा चुनावों में इस तरीके को अपनाया जाना चाहिए, इसकी जांच की जरूरत है।"
जब याचिकाकर्ता वकील ने एक ऐसे प्रावधान का जिक्र किया जिसके तहत चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली बुराइयों, जैसे कि फर्जी मतदाता और किसी और की जगह वोट डालना को खत्म करने के लिए बायोमेट्रिक पहचान को अपनाया जा सकता है, तो पीठ ने कहा, "चुनाव की निष्पक्षता के लिए कुछ भी किया जा सकता है, इसके लिए अधिकार होना चाहिए। हो सकता है कि इन पांच राज्यों में ऐसा न हो लेकिन 2027 के अगले चुनावों में ऐसा हो सकता है।"
पीठ को हालांकि इस चरण पर दखल देने को लेकर कुछ हिचक थी। पीठ ने कहा कि अगर भारतीय चुनाव आयोग मतदान केंद्र पर मतदाताओं की बायोमेट्रिक पहचान करने का फैसला करता है और वित्त मंत्रालय इसके लिए पैसे देने से मना कर देता है, तो इस चरण में कोर्ट का दखल हो सकता है।






Comments

अन्य खबरें

प्रियांक ने तेजस्वी को
प्रियांक ने तेजस्वी को 'बच्चा' कहा,बेंगलुरु के लिए उनकी प्रासंगिकता और योगदान पर सवाल उठाया

नयी दिल्ली.... कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तेजस्वी सूर्या पर तीखा हमला बोलते हुए बेंगलुरु के लिए उनकी प्रासंगिकता और योगदान पर सवाल उठाए तथा केंद्र की

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान