लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी कल कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे
मोदी कल कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे
एजेंसी    14 Apr 2026       Email   

नयी दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कर्नाटक की यात्रा पर जाएंगे जहां वह मंड्या ज़िले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय में मंगलवार को बताया कि श्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के साथ संयुक्त रूप से "सौन्दर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम्" नामक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे।
श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर, पूजनीय संत श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी, जो श्री आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ के 71वें पीठाधीश्वर थे, को समर्पित एक स्मारक है। पारंपरिक द्रविड़ स्थापत्य शैली में निर्मित यह मंदिर दिवंगत संत के जीवन और विरासत को समर्पित एक श्रद्धांजलि के रूप में स्थापित है। यह मंदिर केवल श्रद्धा का स्थल ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी माना जाता है।
श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी समाज सेवा के प्रति अपने आजीवन समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे। उन्होंने अनेक शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थापना की। उनका दृढ़ विश्वास था कि समाज की सेवा ही सर्वोच्च पूजा है, और उनके उपदेश जाति, पंथ और क्षेत्र की सीमाओं से परे जाकर लाखों लोगों को प्रेरित करते रहे।






Comments

अन्य खबरें

प्रियांक ने तेजस्वी को
प्रियांक ने तेजस्वी को 'बच्चा' कहा,बेंगलुरु के लिए उनकी प्रासंगिकता और योगदान पर सवाल उठाया

नयी दिल्ली.... कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तेजस्वी सूर्या पर तीखा हमला बोलते हुए बेंगलुरु के लिए उनकी प्रासंगिकता और योगदान पर सवाल उठाए तथा केंद्र की

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान