नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल शामिल हुए।
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष बोम्मा महेशकुमार गौड़, गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडंकर और पंजाब के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग भी बैठक में उपस्थित थे। सभी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों, महासचिवों और राज्य प्रभारियों की एक इमरजेंसी मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘आज महासचिवों, प्रभारियों और पीसीसी अध्यक्षों की मीटिंग में मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा चुनाव नॉमिनेशन के रिजेक्शन के मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। हम इस मुद्दे पर राजनीतिक और कानूनी तौर पर लड़ेंगे। कमिटी ने यही तय किया और इसी पर चर्चा की। बहुमत बनाने का यही तरीका है। उन्होंने आगे कहा, ‘ बहुमत बनाने का यही तरीका है। वह दूसरी पार्टियों के सभी सांसदों को लेकर उनसे इस्तीफा दिला रहे हैं और उन्हें भाजपा सांसद बना रहे हैं। दूसरी तरफ, यह असल में वोटिंग के बाद, वोट चोरी के बाद, सीट चोरी है।
यह साफ तौर पर सीट चोरी है। हम इसके खिलाफ कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे। फिर हमारी मीटिंग में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई।