लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भूकंप के झटकों से हिला इंडोनेशिया, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
भूकंप के झटकों से हिला इंडोनेशिया, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
एजेंसी    16 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली .... नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, मंगलवार सुबह इंडोनेशिया में 6.8 तीव्रता का तेज भूकंप आया। एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि यह भूकंप इंडोनेशिया में सुबह 08ः57 बजे 45 किलोमीटर की गहराई पर आया।  स्थानीय मीडिया संस्थान ‘जकार्ता ग्लोब’ ने खबर दी है कि मंगलवार को पालू और सेंट्रल सुलावेसी के कुछ हिस्सों में भूकंप आने के बाद लोगों ने अपने घर खाली कर दिए। हालात पर नजर रखने वाले स्थानीय लोगों और अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया कि पालू, सिगी, डोंगगाला और टोजो उना-उना इलाकों में जोरदार झटके महसूस किए गए। जकार्ता ग्लोब के अनुसार, संभावित आफ्टरशॉक या सुनामी के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर लोग तटीय इलाकों से दूर चले गए। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या ढांचे को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है, लेकिन बताया गया है कि अधिकारी प्रभावित इलाकों में भूकंप के असर का आकलन कर रहे हैं।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर