लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान नियमित रूप से किए जाएं संचालित : दीपक कुमार
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान नियमित रूप से किए जाएं संचालित : दीपक कुमार
डेली न्यूज़ नेटवर्क    22 Jun 2026       Email   

लखनऊ .... कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कंट्रोल एवं समन्वय तंत्र (एनकॉर्ड) की राज्य स्तरीय समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए तथा उनकी संवेदनशीलता कम करने के लिए प्रभावी एवं दीर्घकालिक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, तस्करी एवं अवैध व्यापार की रोकथाम के लिए सघन कार्रवाई करते हुए अधिकतम बरामदगी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों का निस्तारण निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप किया जाए। साथ ही एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने प्री-कर्सर रसायनों एवं नियंत्रित पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में एनकॉर्ड जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित हों तथा विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाया जाए। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए कॉलेजों एवं छात्रावासों में आवश्यकता अनुसार रैंडम आधार पर रैपिड टेस्टिंग किट के माध्यम से परीक्षण किए जाने तथा सकारात्मक पाए जाने वाले युवाओं की काउंसलिंग के माध्यम से पुनर्वास सुनिश्चित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने लोगों को ‘मानस’ राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में जागरूक करने पर बल देते हुए कहा कि अवैध बिक्री, तस्करी अथवा भंडारण की सूचना यहां गोपनीय रूप से दी जा सकती है।






Comments

अन्य खबरें

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से