लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

19 देशों के प्रवासियों की जांच होगी
19 देशों के प्रवासियों की जांच होगी
एजेंसी    28 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली ..... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज’ से आने वाले शरणार्थियों को हमेशा के लिए रोक देंगे, ताकि अमेरिका फिर से मजबूत हो सके। थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज का कोई कानूनी मतलब नहीं है, लेकिन आम तौर पर इसका इस्तेमाल अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट के उन देशों के लिए होता है जो लो इनकम या फिर लोअर मिडिल इनकम कैटेगरी में आते हैं।
ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी में 2 नेशनल गार्ड्स की मौत के बाद गुरुवार को यह ऐलान किया। उन्होंने इस हमले को शरणार्थियों से जोड़कर बताया। ट्रम्प ने कहा कि इमिग्रेशन पॉलिसी की वजह से देश के लोगों की जिंदगी बदतर हो चुकी है। ट्रम्प ने कहा जो लोग अमेरिका के लिए फायदेमंद नहीं हैं या जो हमारे देश से सच्चा प्यार नहीं करते, उन्हें भी हटाया जाएगा। ट्रम्प ने इमिग्रेशन पॉलिसी को और सख्त करने का वादा किया। इससे पहले ट्रम्प प्रशासन ने गुरुवार को ऐलान किया था कि अब 19 देशों से आए प्रवासियों की सख्त जांच की जाएगी। ट्रम्प के थर्ड वर्ल्ड देशों के शरणार्थियों को देश में एंट्री बंद करने का ऐलान एससीआईएस से भी बड़ा है। यह एजेंसी अमेरिका में प्रवासियों से जुड़े काम देखती है। डायरेक्टर जोसेफ एडलो ने गुरुवार को कहा था कि एससीआईएस अब अफगानिस्तान समेत 19 देशों के उन लोगों की जांच करने जा रही है जिन्हें पहले अमेरिका में परमानेंट रेजिडेंसी (ग्रीन कार्ड) मिल चुकी है। एडलो ने बताया कि इन 19 देशों की सूची ट्रम्प के जून 2025 के एक आदेश में जारी की गई थी, जिसमें इन्हें ‘चिंता वाले देश’ कहा गया था। यह नई गाइडलाइन 27 नवंबर से लागू हो गई है। यह सभी पुराने और नए आवेदन पर लागू होगी। इसके तहत इन देशों से आने वालों को जारी हर ग्रीन कार्ड की सख्ती से दोबारा जांच की जाएगी। राष्ट्रपति ने कहा कि अब किसी भी गैर-नागरिक (नॉन-सिटिजन) को कोई सरकारी सुविधा, सब्सिडी या लाभ नहीं दिया जाएगा। जो प्रवासी देश की शांति भंग करेंगे, उनकी नागरिकता भी छीनी जाएगी। ट्रम्प ने कहा कि जो लोग सार्वजनिक बोझ हैं, सुरक्षा के लिए खतरा हैं या पश्चिमी सभ्यता के साथ मेल नहीं खाते, उन्हें भी देश से निकाला जाएगा। ट्रम्प का कहना है कि इन कदमों से अवैध और परेशानी पैदा करने वाली आबादी को कम किया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि दूसरी विश्व युद्ध के बाद अमेरिका में इस तरह की सामाजिक समस्याएं नहीं थीं, लेकिन अब गलत इमिग्रेशन नीतियों की वजह से अपराध और अव्यवस्था बढ़ गई है।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली