लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी ने फ्रांस, जार्डन, ओमान, मलेशिया के नेताओं से की बातचीत; पश्चिम एशिया में युद्ध थामने, शांति की राह अपनाने पर बल
मोदी ने फ्रांस, जार्डन, ओमान, मलेशिया के नेताओं से की बातचीत; पश्चिम एशिया में युद्ध थामने, शांति की राह अपनाने पर बल
एजेंसी    19 Mar 2026       Email   

नयी दिल्ली.... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में लम्बे खिंच रहे युद्ध और उससे उत्पन्न चुनौतियों के बीच गुरूवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एम्मेनुअल मैक्राँ , जार्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय ओमान के सुल्तान हैतम बिन तारिक और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से फोन पर बातचीत की और क्षेत्र में युद्ध को थाम कर बातचीत के रास्ते से शांति बहाली पर बल दिया।
प्रधानंमत्री ने इन नेताओं से पश्चिम एशिया में लड़ाई को रोकने और उसके बाद वहां शांति तथा स्थिरता को पुनर्स्थापित करने के लिए बातचीत और कूटनीति की राह को प्राथमिकता दिये जाने की जरूरत पर बल दिया। श्री मोदी ने इन नेताओं के साथ हुई अपनी अलग-अलग फोन वार्ताओं की सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी।
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री मैक्राँ के साथ हुई वार्ता के बारे में प्रधानमंत्री ने डिजिटल सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, '' मैंने अपने प्रिय मित्र, फ्रांस के राष्ट्रपति एम्मेनुअल मैक्राँ से पश्चिम एशिया की स्थिति और तनाव कम करने की तत्काल आवश्यकता, साथ ही संवाद और कूटनीति के रास्ते पर लौटने पर चर्चा की।" प्रधानमंत्री ने इसी पोस्ट में आगे लिखा, '' हम उस क्षेत्र और उससे आगे भी शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपने घनिष्ठ समन्वय को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
श्री मोदी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय को फोन पर ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए बातचीत के रास्ते को अपनाये जाने पर बल दिया। श्री मोदी ने इस बात की जानकारी देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''मैंने अपने भाई, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय को फोन पर अग्रिम ईद की शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर चिंता व्यक्त की और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए संवाद और कूटनीति की आवश्यकता पर जोर दिया।"
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों को निंदनीय बताया है कहा है कि इससे अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। श्री मोदी ने कहा, ''भारत और जॉर्डन वस्तुओं और ऊर्जा के निर्बाध आवागमन (ट्रांजिट) के पक्षधर हैं।'' प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में जॉर्डन के प्रयासों की गहराई की सराहना की।
श्री मोदी ने इसी तरह ओमान के सुल्तान से बातचीत के बारे में कहा, "अपने भाई, ओमान के सुल्तान हैतम बिन तारिक से भी सार्थक बातचीत की और ओमान की जनता को अग्रिम ईद की शुभकामनाएं दीं।" दोनों नेताओं की पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री ने इस बारे में अपनी पोस्ट में कहा, '' हम इस बात पर सहमत हुए कि तनाव कम करने और शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।'
श्री मोदी ने कहा कि भारत ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की पुन: कड़ी निंदा की है तथा ओमान में रह रहे भारतीय नागरिकों सहित वहां रह रहे हजारों लोगों बाहरी लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के ओमान के प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने कहा, '' भारत और ओमान हार्मूज जलडमरूमध्य के रास्ते से सुरक्षित और मुक्त नौवहन की सुविधा के पक्षधर हैं। ''
श्री मोदी ने प्रधानमंत्री इब्राहिम तथा मलेशिया की जनता को आगामी त्योहार 'हरि राया आदिलफित्री' (ईद- उल फितर) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री श्री इब्राहिम ने बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और क्षेत्र में तनाव कम करने तथा शीघ्र शांति बहाल करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाए जाने के लिए पुन: अपनी प्रतिबद्धता जतायी।
श्री मोदी ने कहा कि इस बातचीत में "हमने पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर भी चर्चा की और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने तथा शीघ्र शांति बहाल करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।"
पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से ईरान के विरुद्ध अमेरिका और इजराइल के सैन्य अभियान के बाद वहां विमानों , प्रक्षेपास्त्रों और ड्रोन से भीषण युद्ध चल रहा है। ईरान की सेना क्षेत्र में अमेरिका को सैन्य अड्डों के लिए स्थान देने वाले देशों के आर्थिक प्रतिष्ठानों और बुनियादी सुविधाओं पर हमले कर रही है। ईरान ने हार्मूज जलडमरूमध्य में जहाजों का रास्ता रोक दिया है जिससे विश्व में तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई और कच्चे तेल के भाव उछाल पर हैं।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित