लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत नए मार्ग से रवाना
श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत नए मार्ग से रवाना
एजेंसी    16 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली .... यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा ट्रेन संख्या 26406/26405 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को आज, दिनांक 16 जून 2026 को माननीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह द्वारा अमृतसर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरांत ट्रेन बटाला और गुरदासपुर होते हुए नए मार्ग पर सफलतापूर्वक संचालित हुई। नए मार्ग से ट्रेन अब जालंधर सिटी के स्थान पर बटाला व गुरदासपुर होकर चलेगी। इससे यात्रा समय में लगभग 40 मिनट की बचत होगी और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। समय-सारणी पर बात करें, तो ट्रेन संख्या  26406 श्री माता वैष्णो देवी कटरा अमृतसर यह ट्रेन सुबह 06.40 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से चलेगी और दोपहर में 12.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या  26405 अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा  ट्रेन अमृतसर से 16.25 पर रवाना होकर, रात में 22 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। ट्रेन संख्या 26406/26405 को बटाला-गुरदासपुर मार्ग से संचालित करने से पंजाब के सीमावर्ती जिलों के यात्रियों का बहुमूल्य समय बचेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा