लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम " वंस मोर सीज़न 4" के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस विशेष कवि सम्मेलन की शूटिंग सम्पन्न
दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम " वंस मोर सीज़न 4" के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस विशेष कवि सम्मेलन की शूटिंग सम्पन्न
डेली न्यूज़ नेटवर्क    10 Aug 2026       Email   

लखनऊ .... दूरदर्शन उत्तर प्रदेश से प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम वंस मोर सीज़न 4 कवि सम्मेलन के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अंक की रिकॉर्डिंग 10 अगस्त को दूरदर्शन के स्टूडियो ए में आमंत्रित दर्शकों के समक्ष शानदार तरीके से संपन्न हुई।
इसमें एक से बढ़कर एक ओज विधा के जाने माने कवियों जैसे वेदब्रत बाजपेई, कमलकिशोर भावुक, अभय सिंह निर्भीक, शिव कुमार व्यास, आशीष अनल अवस्थी, साक्षी तिवारी, प्रीति अग्रवाल तथा प्रख्यात मिश्रा ने अपनी भव्य प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।  रिकॉर्डिंग के दौरान दर्शक दीर्घा में दूरदर्शन केंद्र लखनऊ के कार्यालय अध्यक्ष केके गुप्ता तथा कार्यक्रम हेड आत्म प्रकाश मिश्र की भी गरिमामय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन ओज के प्रसिद्ध कवि अतुल बाजपेई ने किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रस्तुतकर्ता राम शब्द बेनूर ने बताया कि इस विशेष अंक का डी डी यूपी पर प्रसारण आगामी 15अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा